शुभम की अस्थियां लेकर परिवार प्रयागराज रवाना
- फोटो : amar ujala
धूमधाम तरीके से मनाया गया था जन्मदिन
ये पल कभी जीवन में भूलने वाले नहीं है। आतंकियों ने जितना दुख दर्द हमारे परिवार को दिया है, उसका बदला ईश्वर जरूर लेगा। सौरभ ने बताया कि पिछले वर्ष का जन्मदिन बड़े भैया शुभम की मौजूगदी में स्टेटस क्लब में बहुत धूमधाम तरीके से मनाया गया था।
शुभम के परिजनों से मिले अरुण पाठक
- फोटो : अमर उजाला
शुभम को शहीद का दर्जा दिलाने की मांग
इस बार भी जम्मू कश्मीर से वापस लौटने के बाद प्रोग्राम तय होना था, लेकिन विधाता को कुछ और ही मंजूर था। शुभम की हत्या के ग्यारहवें दिन भी घर पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा है। सभी की जुबान पर पाकिस्तान से बदले की और शुभम को शहीद का दर्जा दिलाए जाने की बात है।