कानपुर। पद्मश्री श्याम लाल गुप्त पार्षद स्मृति संस्थान व उत्तर प्रदेश खादी ग्राम उद्योग महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में पार्षद वाटिका फूलबाग में 48वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उनकी प्रतिमा को गंगाजल से स्नान कराकर पुष्प अर्पित किए गए। मुख्य अतिथि अध्यक्ष रामधीरज ने सरकार से श्यामलाल गुप्त को भारत रत्न देने का आग्रह किया। कहा कि श्यामलाल गुप्त की रग-रग में समाज सेवा का भाव भरा था। वह हमेशा सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। यहां पर नौशाद आलम मंसूरी, मोहम्मद उस्मान, आलोक श्रीवास्तव, केके अवस्थी, शरद प्रकाश अग्रवाल, अमर गुप्ता, भारतेंदु पुरी, मुकेश श्रीवास्तव, अनिल सोनकर, नसीम रजा, राजकुमार यादव, मदन लाल भाटिया, राम सिंह राजपूत आदि रहे। (संवाद)