फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मश्री नरेंद्र कोहली ने मुख्यमंत्री के बयान का किया समर्थन, बोले- दलित बताया तो क्या गलत कहा

Sun, 02 Dec 2018 08:40 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
हिंदी के वरिष्ठ साहित्यकार पद्मश्री नरेंद्र कोहली ने नवाबगंज स्थित सरयू नारायण बाल विद्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी द्वारा हनुमान जी को लेकर दिये गए बयान का समर्थन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर योगी ने उन्हें दलित बताया तो क्या गलत कहा। इतना ही नहीं कोहली ने कहा कि हिंदुओं ने कभी खुद का इतिहास नहीं लिखा।
विज्ञापन


अंग्रेजों और मुगलों ने हिंदुओं के इतिहास को जैसा प्रदर्शित किया वैसा ही सभी ने स्वीकार कर लिया। सभी ने अपने तरह से हिंदुओं की व्याख्या की और हिंदुओं को गलत रूप से पेश किया। ऐसे में हिंदुओं को चाहिए कि वह अपना इतिहास खुद जानें और लिखें। सही इतिहास जानने के लिए धर्म ग्रंथ को उसकी मूल भाषा में पढ़ें।
Trending Videos
विज्ञापन

वन में रहने वाले हनुमान दलित ही थे

नरेंद्र कोहली ने सीएम योगी द्वारा हनुमान जी को दलित कहने का समर्थन किया। उन्होंने बताया कि हनुमान जी वानर थे और वन में रहते थे। वन में उन्हें जो मिलता था सबकुछ खाते थे। सभी के साथ रहते थे। ऐसे में अगर योगी ने उन्हें दलित बताया तो क्या गलत कहा। 

नरेंद्र कोहली ने हिंदी भाषा के गिरते स्तर के लिए मीडिया, आज के साहित्यकारों और फिल्मों को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि इन सभी ने अपनी-अपनी सुविधानुसार भाषा को खराब कर रखा है। कब, कहां, क्या और किस भाषा का प्रयोग करना है ये भी इन्हें नहीं मालूम। ऐसे में भाषा का स्तर तभी सुधरेगा जब ये लोग खुद में बदलाव लाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें