फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य पूरा होने से पहले धान खरीद बंद, अकबरपुर में उपमंडी गेट पर सूचना की चस्पा

विज्ञापन
अकबरपुर मंडी गेट पर खरीद बंद होने की चस्पा सूचना। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। जनपद में धान की सरकारी खरीद का लक्ष्य पूरा नहीं हो सका है, उधर अधिकांश क्रय केंद्र बंद हो गए। एक दिन शेष रहते मंडी परिसर स्थिति क्रय केंद्रों पर भी खरीद बंद हो गई। अकबरपुर में उपमंडी गेट पर खरीद बंद होने की सूचना चस्पा कर दी गई। जबकि लक्ष्य से 3830 एमटी कम धान खरीदा गया है।
विज्ञापन

खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में धान की सरकारी खरीद के लिए 86600 एमटी का लक्ष्य शासन से तय है। इसके लिए छह एजेंसियों के कुल 54 क्रय केंद्र बनाए गए थे। पीसीयू, यूपीएसएस, एफसीआई, पीसीएफ व मंडी के क्रय केंद्रों को पहले की बंद कर दिया गया था।
केवल खाद्य विभाग के 17 क्रय केंद्रों पर धान खरीदा जा रहा था। एक सप्ताह पूर्व तीन क्रय केंद्रों को छोड़कर अन्य बंद कर दिए गए। अब धान की खरीद के लिए केवल एक दिन शेष है। शनिवार को कुछ किसानों का धान ही खरीदा जा सका।
विज्ञापन

इसके बाद इन क्रय केंद्रों को भी बंद कर दिया गया। पोर्टल पर फीडिंग नहीं होने से धान की तौल बंद कर दी गई। अब तक जनपद में 82770 एमटी धान ही खरीदा जा सका है।
पोर्टल बंद होने की वजह से एक दिन शेष रहते लक्ष्य खरीद हो पाएगी इसमें संशय बना है। बता दें कि 28 फरवरी तक धान खरीद होनी थी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोर्टल खुलने पर सोमवार को खाद्य विभाग के तीन क्रय केंद्रों पर खरीद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें