फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस में फटी ऑक्सीजन सिलेंडर की नली, तेज आवाज के साथ हुआ विस्फोट, महिला की मौत

Mon, 01 Apr 2019 06:29 PM IST
दुष्यंत शर्मा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में एक नर्सिंग होम से रेफर मरीज को कानपुर हैलट लाते समय एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर की नली फट गई। तेज आवाज के साथ हुए विस्फोट के बाद महिला की मौत हो गई। मरीज के साथ मौजूद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि पुलिस ने उन्हें समझाकर मामला शांत कराया। परिजन बिना तहरीर दिए शव लेकर चले गए। 
विज्ञापन


बीघापुर थानाक्षेत्र के खेवई खेड़ा निवासी मनोरानी (50) पत्नी सुंदरलाल को चार दिन से तेज बुखार आ रहा था। रविवार को परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। हालांकि परिजन उसे लेकर नर्सिंग होम चले गए।

रविवार रात नर्सिंग होम से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया था। मनोरानी को कानपुर ले जाने के लिए परिजनों ने निजी एंबुलेंस किराए पर ली। परिजनों ने मनोरानी को जैसे ही एंबुलेंस में लिटाया तभी ऑक्सजीन सिलेंडर की नली फट गई। इससे हड़कंप मच गया। कुछ देर बाद ही मनोरानी ने दम तोड़ दिया। इस पर परिजन हंगामा करने लगे।
विज्ञापन


हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाया। जिला अस्पताल चौकी इंचार्ज रामजीत ने बताया कि ऑक्सीजन मास्क महिला को नहीं लगाया गया था। सिलिंडर चालू करते समय पाइप फटी थी। परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें