फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: ऑक्सीजन सिलेंडर लीक होने से ट्रामा सेंटर में मची भगदड़, चिकित्सा अधिकारी ने दिए जांच के आदेश

Sun, 24 Jul 2022 05:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

सैफई में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर में ऑक्सीजन सिलेंडर लीक होने से देर रात भगदड़ मच गई। कहीं सिलेंडर फट न जाए और इससे आग न लग जाए, इसी दहशत को लेकर मरीजों और तीमारदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सैफई मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के इमरजेंसी ट्रामा सेंटर में ऑक्सीजन सिलेंडर लीक होने से शनिवार रात करीब 11 बजे भगदड़ मच गई। वार्ड ब्वाय और एंबुलेंस चालक ने आनन-फानन में सिलेंडर का नोजल बंद किया। शनिवार रात ट्रामा सेंटर के इमरजेंसी में 22 मरीज भर्ती थे। 

विज्ञापन

एक मरीज को ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत होने पर तीमारदार खुद डॉक्टर कक्ष में जाकर ऑक्सीजन सिलेंडर लाने लगा। इस बीच सिलेंडर घसीटते समय उसका नोजल खुल गया। इससे गैस लीक होने लगी। यह देख इमरजेंसी में भगदड़ मच गई। 
तीमारदार अपने मरीजों को लेकर भागने लगे। हालांकि इस अफरा-तफरी के बीच वार्ड ब्वाय और एक एंबुलेंस चालक ने नोजल लगाकर स्थिति पर काबू किया। सूचना पर अधिाकारियों में हड़कंप मच गया। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार ने मौजूद स्टाफ की पहुंचकर फटकार लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा वार्ड में अनावश्यक सिलेंडर नहीं रखे जाएं। अगर मरीज को ऑक्सीजन की आवश्यकता है तो वार्ड ब्वाय ही उपलब्ध कराएगा, तीमारदार सीधा सिलेंडर लेने नहीं पहुंचेगा। इसमें अगर जो भी लापरवाही करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें