फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रेलवे ट्रैक पर काम करते समय फटा ऑक्सीजन सिलेंडर, दो रेल कर्मी समेत चार लोग घायल

Sun, 26 Jun 2022 03:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

बघौली थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर काम करते समय ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया। इस हादसे में दो रेलवे कर्मचारी और दो मजदूर घायल हो गए। घायलों का एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना लाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
आक्सीजन सिलेंडर फटने से हुआ दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में कछौना के बघौली थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर काम करते समय ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से दो रेलवे कर्मचारियों समेत दो मजदूर भी घायल हो गए। घायलों को सरकारी एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना लाया गया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन

बघौली थाना इलाके के बघौली रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर काम चल रहा था। बताया जाता है कि यहां पर बीसीएम मशीन से पत्थर छाने जाते हैं, जिसमें ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता पड़ती है। यहां पर रविवार को भी काम चल रहा था और रेलवे के दो कर्मचारी और दो दैनिक मजदूर ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर पहुंचे थे।
इन लोगों ने ऑक्सीजन सिलेंडर नीचे जमीन पर रख। इसी बीच ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया, जिससे चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की सूचना पाकर सरकारी एम्बुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां पर चिकित्सक डॉ. शक्ति सिंह ने सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे दैनिक मजदूर नरेश पुत्र रतन लाल निवासी रामपुर बरेली, गुड्डू पुत्र सूबेदार निवासी बरुआदा थाना बघौली हरदोई के साथ रेलवे कर्मचारी लालबाबू मेहता पुत्र रामदेव मेहता निवासी बिहार और गुलाब सिंह पुत्र बालाराम निवासी हरियाणा घायल हो गए। रेलवे के सुपरवाइजर धर्मपाल ने बताया कि ऑक्सीजन सिलेंडर फटने की वजह से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें