ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से कारीगर के पैरों के चीथड़े उड़े गए
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में पनकी हाईवे के किनारे सोमवार सुबह वेल्डिंग करने के दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से कारीगर के पैरों के चीथड़े उड़े गए। सिलेंडर के टुकड़ों की चपेट में आने से महिला समेत तीन अन्य भी घायल हो गए। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल कारीगर को हैलट भर्ती कराया। बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।
भौसिंह का पुरवा निवासी सोनू कठेरिया (25) वेल्डिंग कारीगर है। इंडस्ट्रीयल एरिया के सामने हाईवे किनारे उसकी दुकान है। मामूली रूप से घायल हेल्पर शानू ने बताया कि सोनू बस की वेल्डिंग कर रहा था। वह बस से करीब 100 मीटर दूर खड़ा था। तभी ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया, जिसकी चपेट में आने से सोनू के दोनों पैरों के चीथड़े उड़ गए। वहां से गुजर रही क्षेत्र की मोनी और पड़ोस की गुमटी में बैठे अरविंद भी घायल हो गए। थाना प्रभारी शेष नारायण पांडेय का कहना है कि सोनू की हालत गंभीर है।