फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धमाके के साथ फटा ऑक्सीजन सिलेंडर, कारीगर के पैरों के उड़े गए चीथड़े

Tue, 12 Feb 2019 12:27 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से कारीगर के पैरों के चीथड़े उड़े गए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में पनकी हाईवे के किनारे सोमवार सुबह वेल्डिंग करने के दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से कारीगर के पैरों के चीथड़े उड़े गए। सिलेंडर के टुकड़ों की चपेट में आने से महिला समेत तीन अन्य भी घायल हो गए। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल कारीगर को हैलट भर्ती कराया। बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।
विज्ञापन


भौसिंह का पुरवा निवासी सोनू कठेरिया (25) वेल्डिंग कारीगर है। इंडस्ट्रीयल एरिया के सामने हाईवे किनारे उसकी दुकान है। मामूली रूप से घायल हेल्पर शानू ने बताया कि सोनू बस की वेल्डिंग कर रहा था। वह बस से करीब 100 मीटर दूर खड़ा था। तभी ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया, जिसकी चपेट में आने से सोनू के दोनों पैरों के चीथड़े उड़ गए। वहां से गुजर रही क्षेत्र की मोनी और पड़ोस की गुमटी में बैठे अरविंद भी घायल हो गए। थाना प्रभारी शेष नारायण पांडेय का कहना है कि सोनू की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें