फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एचबीटीयू की 972 सीटों पर चार हजार से अधिक आए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत बीटेक और अन्य स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए चल रही पहले चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया में आवेदन की अंतिम तिथि 22 जून है। संस्थान में दाखिले के लिए बेहतर रुझान देखने को मिला है। 972 सीटों के सापेक्ष चार हजार से अधिक आवेदन आए हैं। पंजीकरण के लिए तीन दिन शेष हैं। 24 जून को पहली लिस्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन


एचबीटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। पहले चरण में 22 जून तक पंजीकरण होगा। इसके बाद 24 तक पहली लिस्ट जारी की जाएगी। चयन सूची में नाम आने के बाद छात्रों को शैक्षणिक प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए सभी दस्तावेज को ऑनलाइन अपलोड करना होगा। साथ ही आंशिक शैक्षणिक शुल्क भी जमा करना पड़ेगा। डीन एकेडमिक प्रो. वंदना दीक्षित ने बताया कि इस बार काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। 972 सीटों के सापेक्ष काफी संख्या में छात्रों ने आवेदन किया है। अभी भी पंजीकरण चल रहा। छात्रों को सर्वर की संभावित तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना अपनी पसंद की ब्रांच का चयन कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें