फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज पर गिरी गाज: संघ पदाधिकारी से कहासुनी में लाइन हाजिर, कलश यात्रा में हुआ था विवाद

Wed, 03 Jan 2024 11:04 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कलश यात्रा को आगे बढ़ाने को लेकर चौकी इंचार्ज  का संघ पदाधिकारी के साथ विवाद हुआ। जिसके बाद कहासुनी में एसपी ने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस लोगो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ पदाधिकारी से कहासुनी में एसपी ने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया। एक जनवरी को जाम लगने पर कलश यात्रा को आगे बढ़ाने को लेकर कार्यकर्ताओं से विवाद हो गया था। पदाधिकारी ने इसका विरोध कर एसपी से शिकायत कर दी थी।

विज्ञापन


एक जनवरी को अमृतपुर क्षेत्र में अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। संघ के जिला प्रचारक प्रवीण की अगुवाई में कार्यकर्ता व पदाधिकारी भगवान राम के जयकारे लगाते हुए जा रहे थे। गांव नगला हूसा के सामने जाम लग गया। 

ड्यूटी पर तैनात अमृतपुर चौकी इंचार्ज नागेंद्र कुमार ने यात्रा को आगे बढ़ाने की बात कही। इस पर कार्यकर्ताओं सहित एक पदाधिकारी से उनकी कहासुनी होने लगी। इसके बाद भी चौकी इंचार्ज ने यात्रा को आगे बढ़वा दिया। मौके पर कार्यकर्ताओं ने जयकारे लगाकर विरोध किया था।
विज्ञापन


पदाधिकारी ने इसकी शिकायत एसपी विकास कुमार से कर दी। एसपी ने चौकी इंचार्ज नागेंद्र कुमार को बुधवार को लाइन हाजिर कर दिया। एएसपी डॉ संजय कुमार ने बताया कि लापरवाही में चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया गया है। किस कारण हटाया गया। इस संबंध में जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें