फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की जांच पर सवाल: नौ दिन बाद भी नहीं लगा बंदूक के लाइसेंस का सुराग, सिपाही पर हुई थी फायरिंग

Wed, 03 Jan 2024 10:51 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज

सार

कन्नौज के विशुनगढ़ में सिपाही सचिन राठी पर फायरिंग मामले में पुलिस अभी जांच ही कर रही है। फायरिंग की घटना के बाद अभी तक बिना लाइसेंस के बंदूक का कोई सुराग नहीं मिला है। 
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशुनगढ़ में सिपाही सचिन राठी के बलिदान के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। मुनुआ ने जिस बंदूक से सिपाही पर फायर की थी। वह कानपुर की एक दुकान से खरीदी गई थी। बिना लाइसेंस के बंदूक तो नहीं खरीदी होगी। अब पुलिस मुनुआ का लाइसेंस कहां से जारी हुआ है उसकी जांच कर रही है, लेकिन नौ दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस यह पता नहीं लगा सकी है।

विज्ञापन


विशुनगढ़ के धरनीधीरपुर के हिस्ट्रीशीटर मुनुआ यादव ने बंदूक को कानपुर की एक दुकान से खरीदा था। बताया गया है कि बंदूक वर्ष 1995 में खरीदी गई थी, लेकिन इसे किसके नाम पर खरीदा गया था, यह साफ नहीं हो सका है। 

पुलिस ने दुकान का पता तो कर लिया और वहां के कागजातों की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि अशोक यादव के नाम से जिले में किसी असलहे का लाइसेंस जारी नहीं हुआ है। ऐसे में उसके घर से बंदूक मिलना संदेह पैदा कर रहा है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि लाइसेंस किसी दूसरी जगह से तो नहीं जारी हुआ, लेकिन उसके पहले बंदूक की खरीद से जुड़े कागज की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें