वादी से मांगे थे 10 हजार रुपये
मामले में चार्जशीट लगाने के लिए चौकी प्रभारी ने 10 हजार रुपये की मांग की। उसके पास रुपयों की व्यवस्था नहीं थी। इस पर उसने एंटी करप्शन कानपुर थाना के अधिकारियों से संपर्क किया। एंटी करप्शन की टीम ने उसे पाउडर लगे 10 हजार रुपये दिए। शनिवार को रुपये देने अटसू पहुंचा।
एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार
इसी बीच टीम के थाना प्रभारी अरविंद कुमार, जटाशंकर ने दरोगा को रंगेहाथ पकड़ लिया। एंटी करप्शन कानपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि दरोगा को पकड़ने के लिए लखनऊ व कानपुर टीम शामिल थी। रामजी ने जो रुपये दरोगा सुरेश चंद्र को दिए थे।
एसपी बोलीं- विभागीय स्तर पर भी होगी जांच
वह उनके पास से बरामद हुए है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसपी चारु निगम ने बताया कि पशुक्रूरता के मामले में दरोगा द्वारा रिश्वत मांगने की बात सामने आई है। विभागीय स्तर पर भी जांच की जा रही है। दोषी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।