कानपुर देहात। यूपी बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को सुबह पाली में हाईस्कूल की सामाजिक विषय व इंटरमीडिएट की कृषि शस्य विज्ञान और अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। जिले में बनाए गए 83 केंद्रों पर परीक्षा के लिए 48446 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इनमें 45370 ने उपस्थित होकर परीक्षा दी, जबकि 3046 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
पहली पाली में सुबह 8:30 बजे से हुई हाईस्कूल की सामाजिक विषय की परीक्षा में 23232 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1719 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं इंटरमीडिएट में कृषि शस्य विज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत 151 में 145 ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे की बीच सिर्फ इंटमीडिएट की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत तो 23344 परीक्षार्थी रहे, लेकिन 1351 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। जबकि 21993 ने उपस्थित होकर परीक्षा दी।
डीआईओएएस बृज भूषण चौधरी ने बताया कि किसी भी केंद्र से नकल की सूचना नहीं प्राप्त हुई है। केंद्रों पर निगरानी के लिए तैनात किए गए सचल दल लगातार निगरानी करते रहे हैं। जबकि जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट ने केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। परीक्षा के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल की तैनाती की गई है। परीक्षार्थियों को सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। इसके अलवा केंद्रों व डीआईओएस कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम से निगरानी की जा रही है।