कानपुर। यूपी टी-20 दिव्यांग लीग में कानपुर की टीम नोएडा को हराकर मुकाबले से बाहर हो गई, जबकि लखनऊ से हारने के बावजूद मेरठ की टीम फाइनल में पहुंच गई है। खिताब के लिए लखनऊ का सामना मेरठ से होगा। दोनों टीमों ने अंकों के आधार पर फाइनल में जगह बनाई है।
द स्पोर्ट्स हब में बुधवार को हुए पहले मुकाबले में नोएडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर में सभी विकेट खोकर 67 रन बनाए। जवाब में कानपुर की टीम ने 17वें ओवर में चार विकेट गंवाकर जीत हासिल की। दूसरे मुकाबले में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी कर नौ विकेट पर 138 रन बनाए। चिंटू ने 65 रन की पारी खेली। विक्रमजीत ने पांच विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 114 रन ही बना सकी।