फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो में घंटों रखी रही लाश: मुख्तार ने कराया नत्थू के शव को पोस्टमार्टम का इंतजार, परिजन रहे बेहाल

Fri, 29 Mar 2024 09:47 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बांदा

सार

माफिया मुख्तार के पोस्टमार्टम के चक्कर में तिंदवारी के नत्थू का शव कड़ी धूप में आटो में घंटों रखा रहा। वहीं शव के साथ आए परिजन पेड़ के नीचे बैठकर मुख्तार के शव का पोस्टमार्टम होने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
मुख्तार के शव के पोस्टमार्टम की वजह से दूसरों को हुई परेशानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी से विवाद के बाद आहत होकर राजमिस्त्री ने घर से कुछ दूर पर बबूल के पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों को सुबह उसके फांसी लगाने की जानकारी हुई। परिजन शव लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। यहां मुख्तार के पोस्टमार्टम के चक्कर में उन्हें घंटों धूप में इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन

तिंदवारी थाना क्षेत्र के परसौड़ा गांव निवासी नत्थू प्रसाद (50) पुत्र मैकू वर्मा ने गुरुवार की रात घर से कुछ दूर बबूल के पेड़ पर दुपट्टे से फंदा लगा लिया। भतीजे बबलू ने बताया कि चाचा नत्थू राजमिस्त्री था। गुरुवार की शाम वह नशे की हालत में घर पहुंचा और पत्नी विमला से विवाद हो गया। रात में घरवालों के सो जाने के बाद दीवार फांदकर कितने समय घर से निकल गया और फंदा लगा लिया, किसी को जानकारी नहीं हो पाई। मृतक अपने पीछे तीन पुत्री व दो पुत्र छोड़ गया है।
विज्ञापन

उधर, माफिया मुख्तार के पोस्टमार्टम के चक्कर में तिंदवारी के नत्थू का शव कड़ी धूप में आटो में घंटों रखा रहा। वहीं शव के साथ आए परिजन पेड़ के नीचे बैठकर मुख्तार के शव का पोस्टमार्टम होने का इंतजार करते रहे। मुख्तार के शव को रवाना करने के बाद दोपहर 12 बजे आए नत्थू के परिजनों का नंबर शाम करीब चार बजे आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें