मंदिर में बड़ा बम धमाका करने का मिला था काम
उसमें घंटाघर चौराहे के पास स्थित सिद्धि विनायक मंदिर के वीडियो और तस्वीरें मिली थीं। पूछताछ में कमरूज्जमा ने बताया था कि गणेश चतुर्थी के मौके के पर वह मंदिर में बड़ा बम धमाका करने वाला था। उसने बताया था कि कानपुर में भेजने से पहले उसे वर्ष 2017 में कश्मीर में ट्रेनिंग दी गई।
नौ माह तक कश्मीर में दी गई थी ट्रेनिंग
साथ ही, ओसामा बिन जावेद ने हिजबुल मुजाहिदीन के डिप्टी डिस्ट्रिक्ट कमांडर रियाज अहमद उर्फ हजारी से मुलाकात कराई थी। उसकी मदद से ही उसे आतंकी संगठन में ज्वाइनिंग मिल सकी थी। इसके बाद उसे नौ माह तक कश्मीर में ट्रेनिंग देने के बाद बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने के लिए कानपुर भेजा गया था।
एके 47 के साथ फोटो वायरल होने के बाद आया था रडार पर
अप्रैल 2018 कमरूज्जमा की तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रतिबंधित एके 47 के साथ नजर आया था। इसके बाद से खुफिया एजेंसियां उसकी तलाश में जुट गई थीं। इसके बाद जब यूपी एटीएस ने उसे गिरफ्तार किया, तो पता चला कि वह मंदिर में बम धमाका करने वाला था।