शिकायतों की वजह से फिर रुक गया जेजे एक्ट रजिस्ट्रेशन
यतीमखाना कमेटी की ओर से जेजे एक्ट के पंजीकरण की मांग के लिए भेजे गए प्रस्ताव में कमी पाए जाने पर प्रशासन ने उन्हें वापस कर दिया है। महामंत्री अख्तर हुसैन अख्तर ने कहा कि, प्रस्ताव में कुछ कमी आई है। जिसे ठीक कर दोबारा भेजेंगे। इन दिनों जो शिकायतें की जा रही हैं।
प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश
वो भी एक कारण है कि, इस मामले में देरी हो रही है। दरअसल जेजे एक्ट के तहत पंजीकरण न होने पर प्रशासन ने मई में इसका संचालन बंद करा दिया था। यहां रह रहे बच्चों को उनके रिश्तेदारों को सौंप दिया गया था। प्रशासन ने पंजीकरण के मानकों के अनुसार प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए थे।
इंफ्रास्ट्रक्चर और कुछ पेपर में कमी पाई गई है। जिसकी वजह से रजिस्ट्रेशन में देरी हो रही है। -जयदीप सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी