फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूही के गणेश पंडाल में छेड़छाड़ पर बवाल

Sun, 27 Sep 2015 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जूही परमपुरवा में गणेश प्रतिमा पंडाल में छेड़छाड़ पर शनिवार रात दो समुदाय के लोगों में मारपीट, पथराव हो गया। इससे दो पुलिसकर्मी समेत कई लोग घायल हो गए। पूजा पंडाल में भगदड़ मच गई। भारी फोर्स और एसएसपी भी पहुंचे। पुलिस ने लाठीचार्ज करके भीड़ को खदेड़ा।
विज्ञापन


परमपुरवा बीएम मार्केट के सीताराम धाम गेस्ट हाउस में गणेश प्रतिमा स्थापित है। 21 सितंबर को झांकी निकलने के दौरान जालपा नगर अजमेरी चौराहा के पास छेड़छाड़ को लेकर दोनों समुदाय में विवाद हुआ था। शनिवार रात राधाकृष्ण की झांकी में डांस हो रहा था। आरोप है कि दूसरे समुदाय के कई लोग पंडाल में घुस आए और छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर मारपीट होने लगी। आरोपी युवकों ने फोन कर अपने समर्थकों को बुला लिया।

इससे विवाद बढ़ गया। दोनों ओर से सैकड़ों लोग  ईंट-पत्थर फेंकने लगे। छतों से भी पथराव हुआ। आरोप है कि समुदाय विशेष के लोगों ने रवि गुप्ता के घर में घुसकर अभद्रता की। बवाल के दौरान भीड़ ने रईस नाम के एक शख्स को पकड़ कर जमकर पीटा। उसे खींच ले गए। पुलिस के पहुंचने पर उसे सौंपा।
विज्ञापन


पथराव में दो कांस्टेबल धीरेंद्र दुबे, बांकेलाल, मुहल्ले की शांति देवी, राजू, मनोज समेत एक दर्जन से अधिक लोग चुटहिल हुए। सर्किल की फोर्स से मामला न संभलने पर एसपी पूर्वी  एसपी पश्चिमी, क्यूआरटी कई थानों की फोर्स ने पहुंचकर लोगों पर लाठियां चटकाईं। देर रात पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। कई लोग घर छोड़कर भाग गए हैं। कई घरों में ताला लगा है। पुलिस रिपोर्ट लिख रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें