दिवाली पर जहां कभी मिठाइयां बाटी जाती थी, तोहफे के बतौर ड्राई फ्रूट्स दिए जाने लगे थे, अब जमाना बदलने के साथ वह ट्रैंड भी बदल गया है। इस बार दिवाली के मौके पर नया ट्रेंड चलन में है, और वो है लोगों को ऑर्गेनिक गिफ्ट देने का। जो लोग हैल्थ कॉन्सियस हैं, बेहतर है आप उन्हें ऑर्गेनिक प्रोडेक्ट के गिफ्ट दें। हालांकि ऑर्गेनिक गिफ्ट थोड़े मंहगे जरूर हैं।
दुकानदारों की माने तो ऐसे ऑर्गेनिक गिफ्ट की डिमांड उच्च वर्गीय लोगों तक ही सीमित है। लेकिन उनका यह भी कहना है कि धीरे-धीरे मध्यम वर्गीय परिवार भी ऐसे उत्पादों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। फिलहाल, वे ऑर्गेनिक गिफ्ट के लिए उन उत्पादों का चयन कर रहे हैं जिनकी कीमत ड्राई फ्रूट्स से कम पड़ती है।
इसके अलावा दिवाली पर इस बार बाजार में मिठाइयों की अपेक्षा ड्राई फ्रूट्स की भी खासी मांग है। दरअसल, पिछले कुछ साल में मिलावटखोरी के डर से लोगों की पसंद ड्राई फ्रूट्स बन गए हैं। वहीं व्यापारियों ने भी लोगों का ख्याल रखते हुए विभिन्न आइटमों के साथ ड्राई फ्रूट्स तैयार किए हैं। इनकी कीमत सात सौ रुपए प्रति किलो से लेकर चार हजार रुपए तक हैं।
वहीं गिफ्ट पैक के तौर पर साढ़े सात सौ से लेकर चार हजार तक वसूले जा रहे हैं। लोग जितना अाकर्षक पैकेट तैयार करा रहे हैं, दुकानदार उतनी ही मोटी रकम वसूल रहे हैं। खाली पैकिंग के 750, 1000, 1200, 1500, 3500 व 4000 रुपये तक पैसे लिए जा रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि इन आइटमों को हर वर्ग का ख्याल रखकर तैयार किए गए हैं। मध्यम वर्ग से लेकर उच्च वर्ग तक के लोगों के लिए फ्रू ट्स उपलब्ध हैं।
फ्रूट्स रेट (रुपये प्रति किलो)
काजू 1000
बादाम 900
पिस्ता 1200
किसमिस 200
खुमानी 500
अंजीर 600