फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कोलकाता गए आयुध कर्मी की कानपुर में लगती रही हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। आयुध निर्माणी कानपुर में अब काम करने वाले कर्मी के कोलकाता जाने के बाद भी हाजिरी लगते रहने का मामला सामने आया है। मामले में निर्माणी प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। मालूम हो कि निर्माणी में कुछ समय पहले आईएसआई एजेंट से बातचीत और संवेदनशील जानकारी साझा करने मामले में यूपी एटीएस की टीम ने जूनियर वर्क्स मैनेजर विकास कुमार को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

निर्माणी के सेंट्रल टूल रूम (सीटीआर) सेक्शन में काम करने वाला ऑपरेटर अतनु चक्रवर्ती (टिकट नंबर, 179 पर्सनल नंबर 9762) आठ से 11 अप्रैल 2025 तक कोलकाता में था। लेकिन पंचिंग कार्ड से दूसरा साथी उसकी हाजिरी लगाता रहा। 12 अप्रैल को भी गेट पर पर उसकी इंट्री दिखाई गई। इस दौरान नाइट ड्यूटी इंचार्ज ने मामला पकड़ा। उन्होंने देखा कि हाजिरी रजिस्ट्री पर कर्मचारी के साइन तो हैं लेकिन वह मौके पर कहीं नहीं है। दरअसल निर्माणी में कर्मियों की हाजिरी पंचिंग कार्ड के जरिये होती है। मशीन में कार्ड दिखाने के बाद हस्ताक्षर कराए जाते हैं। सूत्रों ने बताया कि एनडीओ ने रजिस्टर पर नोट भी लिखा कि अतनू के हस्ताक्षर का मिलान इस अवधि में कराया जाए। वो इस अवधि में अनुपस्थित हैं लेकिन हाजिरी लगी हुई है। निर्माणी के जनसंपर्क अधिकारी सुधीर यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें