फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुध पैराशूट निर्माणी ने बनाया सात टन भार उठाने वाला पैराशूट

Mon, 27 Jul 2020 01:17 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर

सार

  • हैवी ड्रॉप पी-7 पैराशूट से हथियारों, उपकरणों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा जा सकेगा
विज्ञापन
पैराशूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयुध पैराशूट निर्माणी ओपीएफ ने निगमीकरण और चीन के साथ तनातनी के बीच बड़ी उपलब्धि हासिल की है। निर्माणी ने एरियल डिलीवरी रिसर्च एंड डेवलपमेंट इस्टैबलिशमेंट (एडीआरडीई) के सहयोग से हैवी ड्रॉप पी-7 पैराशूट तैयार कर लिया है। इसकी क्षमता सात टन तक का भार उठाने की है। 
विज्ञापन


पैराशूट का भारतीय सेना की ओर से 23 जुलाई 2020 को आगरा स्थित मालपुरा ड्रापिंग जोन (डीजेड) में सफल ट्रायल भी किया जा चुका है। अभी तक इस तरह के पैराशूट रूस से आयात होते हैं। इनकी तकनीक करीब 10 साल पुरानी है। ऐसे पैराशूट देश में ही बनने से आत्मनिर्भरता आएगी।

मेक इन इंडिया अभियान के तहत तैयार पी-7 हैवी ड्रॉप सिस्टम पैराशूट का उपयोग सात टन तक वाहनों, उपकरणों, हथियारों को ड्रॉप करने में किया जाएगा। इस पैराशूट प्रणाली में पांच कैनोपी, पांच ब्रेक सूट, दो सहायक सूट और एक एक्सट्रैक्टर पैराशूट शामिल है। पैराशूट पर दो साल से काम चल रहा था। 
विज्ञापन


निर्माणी की जनसंपर्क अधिकारी आइशा खान ने बताया कि आगरा में ओपीएफ के महाप्रबंधक डीके बंगोत्रा के नेतृत्व में संयुक्त महाप्रबंधक एवं आयुध विकास केन्द्र के निदेशक विवेक गुप्ता, कार्य प्रबंधक रूपेश कुमार तथा ओडीसी के सहायक निदेशक अंकुर सिंह चौहान की उपस्थिति में सेना ने पैराशूट का परीक्षण किया है। इस दौरान भारतीय सेना के अधिकारी और एडीआरडीई के वैज्ञानिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें