आयुध निर्माणी कानपुर (ओएफसी) ने एक और उपलब्धि अपने नाम की है। निर्माणी ने अब हाई एक्सप्लोसिव (एचई) मोर्टार बम बना लिया है। 9 अगस्त को प्रूफ रेंज बालासोर, उड़ीसा में किए गए परीक्षण में यह सेना के मानकों पर खरा उतरा है। 16 अगस्त को इसकी फाइनल रिपोर्ट आ गई है। निर्माणी को कई हजार मोर्टार बनाने का आर्डर मिला है।
मोर्टार बम किसी भी छोटी बैरल के माध्यम से कहीं पर भी दागा जा सकता है। इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल सेना बॉर्डर पर करती है। मौजूदा समय में यह सबसे ज्यादा शक्तिशाली मोर्टार बम है।