कानपुर। विज्ञान और तकनीक को प्रयोगशालाओं से निकालकर आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आईआईटी कानपुर में 28 नवंबर को ओपन डे 2026 का आयोजन किया जाएगा। इसमें विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षक और आम लोग संस्थान में हो रहे शोध, नई वैज्ञानिक खोजों और तकनीकी नवाचारों को करीब से देख सकेंगे।
विज्ञापन
आगंतुकों को लाइव डेमोस्ट्रेशन और इंटरैक्टिव प्रदर्शनों के जरिए तकनीक को समझने का अवसर भी मिलेगा। कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। व्यक्तिगत आगंतुक ऑनलाइन या आयोजन स्थल पर पंजीकरण करा सकेंगे जबकि स्कूलों और समूहों के लिए 26 नवंबर से पहले ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य रखा गया है।
कंप्यूटिंग, ऊर्जा, मेडिकल टेक्नोलॉजी, अंतरिक्ष, सतत विकास, ड्रोन, रोबोटिक्स, फ्लेक्सिबल मटेरियल और इंजीनियरिंग से जुड़े शोध प्रदर्शित किए जाएंगे। आईआईटी निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने कहा कि ओपन डे युवाओं को संस्थान के नवाचार और अनुसंधान के माहौल को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर देगा।