फर्रुखाबाद में मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव नवादा दोयम स्थित वृहद गोसंरक्षण केंद्र का समय सीमा निकलने के बावजूद निर्माण कार्य पूर्ण नहीं कराया गया। इसपर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने कार्यदायी संस्था राज्य निर्माण सहकारी संघ के सहायक अभियंता, अवर अभियंता व ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल निराश्रित गोवंश के संरक्षण के तहत मोहम्मदाबाद के गांव नवादा दोयम में वृहद गोसंरक्षण केंद्र का एक करोड़ रुपये की लागत से निर्माण स्वीकृत हुआ है। इसके निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था राज्य निर्माण सहकारी संघ लि. निर्माण प्रखंड (तृतीय) कानपुर को नामित किया गया।