फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीएसए के पूर्व निदेशक पर कार्रवाई का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। विधायक अमिताभ बाजपेई की मां ऊषा बाजपेई से जुड़े प्रकरण में शासन ने चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के पूर्व निदेशक प्रशासन डॉ. नौशाद खान के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मामले में विशेष सचिव लाल बहादुर यादव की ओर से कुलपति को पत्र भेजकर कार्रवाई के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

डॉ. नौशाद खान पर भ्रामक आख्या प्रस्तुत करने का आरोप है। इसमें उन्होंने ऊषा बाजपेई की ओर से विवि में पढ़ाने जाने का कोई साक्ष्य उपलब्ध न होने की बात कही थी। जबकि वे सीएसए के कृषि विभाग में ट्रांसलेटर कम एडिटर पद से सेवानिवृत्त हुई थीं। विधायक की ओर से की गई शिकायत के बाद शासन स्तर पर हुई बैठक में पाया गया कि उनके कार्यकाल से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्यों को आख्या में शामिल नहीं किया गया। ऊषा बाजपेई की व्यक्तिगत पत्रावली देखने के बाद पता चला कि उनसे समय-समय पर पठन कार्य कराया गया। विभिन्न दस्तावेजों में उन्हें कई स्थानों पर असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में भी दर्ज पाया गया लेकिन इसकी जानकारी रिपोर्ट में नहीं दी गई। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। विवि की रजिस्ट्रार रेनू सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच शासन स्तर पर चल रही है। शासन से मामले में कार्रवाई के लिए पत्र आया है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें