फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ‘लालच का जाल और धर्मांतरण की साजिश’, VHP के कार्यकर्ताओं ने भरी बस पकड़ी, महिलाओं समेत 22 हिरासत में

Thu, 28 May 2026 11:13 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: कुठौंद थाना क्षेत्र में ग्रामीणों को लखनऊ ले जा रही एक बस को संदिग्ध धर्मांतरण के आरोप में रोका गया। विहिप और स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बस को पकड़ लिया है। महिलाओं समेत 22 लोगों को हिरासत में लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
विज्ञापन
रोकी गई बस और थाने मे मौजूद विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई जिले में धर्मांतरण की आशंका को लेकर बुधवार देर शाम बड़ा मामला सामने आया। कुठौंद थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव से ग्रामीणों को बस में भरकर लखनऊ ले जाया जा रहा था। सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं और स्थानीय युवाओं ने बस को रोक लिया और पुलिस को मौके पर बुला लिया।

विज्ञापन

पुलिस ने महिलाओं समेत 22 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सिरसा थाना क्षेत्र के ऊधगांव से धर्म परिवर्तन का कथित नेटवर्क संचालित किया जा रहा था और गांव-गांव जाकर गरीब परिवारों को पैसों, इलाज और मदद का लालच देकर बस में बैठाया गया था।

http://



पुलिस बस में सवार लोगों की जांच में जुटी

बस में सवार लोगों की सूची भी पुलिस को सौंपी गई है। पुलिस अब बस में सवार लोगों के मोबाइल नंबर, कॉल डिटेल और संपर्क सूत्रों की जांच में जुट गई है। सूत्रों के अनुसार मध्यप्रदेश तक फैले इस नेटवर्क की जानकारी जुटाने में स्थानीय युवाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बस को पकड़ा
मध्यप्रदेश से नेटवर्क का भंडाफोड़ करने वाले जाबांज युवकों सचिन शर्मा और दीपेंद्र शुक्ला ने मुखबिरी कर पूरे मामले की सूचना विश्व हिंदू परिषद और पुलिस तक पहुंचाई, जिसके बाद कार्रवाई संभव हो सकी। बस पकड़वाने में विश्व हिंदू परिषद के अनिकेत, हिमांशु दीक्षित,पंकज शुक्ला, विनोद, हिमांशु दीक्षित, विपुल द्विवेदी और विवेक सिंह की अहम भूमिका रही।

बस चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा
सूचना मिलते ही सभी कार्यकर्ता टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बस चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद इलाके में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और देर रात तक तनाव की स्थिति बनी रही। सूचना पर
क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र बाजपेई, एसडीएम जालौन सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने तत्काल बस को कब्जे में लेकर सभी लोगों से पूछताछ शुरू कर दी।

पुलिस ने 22 लोगों को हिरासत में लिया
पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए लोगों में पूनम पत्नी मोहन निवासी किशोरा, माधुरी पत्नी रामकिशन निवासी उंगपुरा, विमला पत्नी अजीत निवासी मथेरी, पुष्पा पत्नी प्रद्युम्न निवासी रेंढ़ा, निर्मला पत्नी अरविंद निवासी लाड़रा, राजकुमारी पत्नी स्व. इंद्रपाल निवासी बाबूपुरा, अंजली सिंह पत्नी तेजसिंह निवासी कंचनपुर, सरोज पत्नी सुरेंद्र कुमार निवासी मानपुरा शामिल हैं।

ये लोग भी हैं शामिल
इसके अलावा अंजली सिंह पत्नी तेजसिंह निवासी कंचनपुर, सरोज पत्नी सुरेंद्र कुमार निवासी मानपुरा, सोनेश पुत्री शिवबालक निवासी तोंडरपुर, अमला पत्नी स्व. राजाबाबू निवासी बींजपुरा, गुड्डी देवी पत्नी तेजसिंह निवासी कंचनपुर, मुनु पत्नी राजू निवासी बाबूपुरा, उषा पत्नी राजकुमार निवासी सिहौरा, बिंदली पत्नी धोंकलाल निवासी हररूपुर, रीना पत्नी प्रदीप निवासी इंदरपुरा, विद्या पत्नी संतोष निवासी इटका, किरण पत्नी अनिल निवासी ग्राम उरई, राखी पत्नी राहुल निवासी लोहई समेत अन्य लोग शामिल बताए गए हैं।
विज्ञापन

संपर्कों और नेटवर्क की भी गहराई से जांच
इसके अलावा बस के साथ मौजूद राजा सिंह निवासी मानपुरा को मुख्य संयोजक बताया जा रहा है। पुलिस उसके संपर्कों और नेटवर्क की भी गहराई से जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चाओं का माहौल बना रहा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें