फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: दो दिन पहले हुई थी दो मौतें, उसी अंधे मोड़ पर फिर दो युवक नहर में गिरे; गुस्साए लोगों ने किया हाईवे जाम

Fri, 24 Oct 2025 11:45 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: उरई में टूटी रेलिंग और अंधे मोड़ वाली नहर पुलिया पर फिर हादसा हुआ, जहां दो बाइक सवार युवक नहर में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी स्थान पर कुछ दिन पहले दो चचेरे भाइयों की मौत हुई थी, जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई में नहर पुलिया की टूटी रेलिंग व अंधा मोड होने से त्योहार के दिन चचेरे भाइयों की मौत हो गई थी। लोगों ने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया था। लेकिन इसके बाद भी जिम्मेदार नहीं चेते और शुक्रवार की सुबह बाइक सवार दो युवक नहर में गिर गए। इससे दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। उनका आरोप है कि अधिकारी कितनी मौतों के बाद सुध लेंगे। दो घंटे से सड़क पूरी तरह से जाम हैं।

विज्ञापन

झांसी जिले के ग्राम जौरा निवासी अमित (28) और हकीम सिंह (40) शुक्रवार की सुबह बाइक से नारायणपुरा की ओर जा रहे थे। नहर किनारे बने अंधे मोड़ पर चेतावनी बोर्ड या रेलिंग न होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। गंभीर रूप से घायल अमित को जिला अस्पताल से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।  हादसे की सूचना मिलते ही नारायणपुरा और आसपास के गांवों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने नारायणपुरा नहर माइनर पर सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

Trending Videos
विज्ञापन

अंधे मोड़ पर सुरक्षा रेलिंग नहीं लगाई
उनका आरोप है कि सोमवार रात को भी इसी स्थान पर हुए हादसे में दो युवकों की मौत हुई थी, लेकिन प्रशासन ने सड़क की मरम्मत या सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोई कदम नहीं उठाया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक सड़क की मरम्मत और अंधे मोड़ पर सुरक्षा रेलिंग नहीं लगाई जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। सूचना मिलने पर जालौन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस के समझाने के बावजूद देर तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें