फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरई: दो फॉर्च्यूनर से तीन अवैध पिस्टल बरामद, 12 जिंदा कारतूस भी मिले, लखनऊ के दो आरोपी हिरासत में, जांच शुरू

Sun, 20 Sep 2026 02:22 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: एट टोल प्लाजा पर शनिवार रात पुलिस चेकिंग के दौरान दो ब्लैक फॉर्च्यूनर गाड़ियों से तीन अवैध पिस्टल और 12 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से लखनऊ निवासी दो आरोपियों नीतीश श्रीवास्तव और आशुतोष मिश्रा को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई जिले में एट टोल प्लाजा पर शनिवार रात सघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो ब्लैक फॉर्च्यूनर गाड़ियों से तीन अवैध पिस्टल और 12 कारतूस बरामद किए। पुलिस ने दोनों वाहनों में सवार लखनऊ निवासी नीतीश श्रीवास्तव और आशुतोष मिश्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन

एट थानाध्यक्ष शिव शंकर सिंह के अनुसार, टोल प्लाजा पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दोनों फॉर्च्यूनर को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में तीन पिस्टल और 12 कारतूस बरामद होने पर पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। बरामद हथियारों को कब्जे में लेकर उनकी जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन

आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध हथियार कहां से लाए गए थे और इन्हें कहां ले जाया जा रहा था। दोनों आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि की भी जानकारी जुटाई जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें