फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: पिरौना गांव में मगरमच्छों का आतंक, घरों की दहलीज तक पहुंचे खूंखार जीव, ग्रामीणों ने एक को पकड़ा, दो भागे

Sat, 04 Jul 2026 01:49 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: उरई के पिरौना गांव में शुक्रवार रात तालाब से निकलकर मगरमच्छ रिहायशी इलाकों में घुस गए। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए एक मगरमच्छ को पकड़कर वन विभाग को सौंपा, जबकि दो मगरमच्छ भाग गए।
विज्ञापन
पिरौना गांव में पकड़ा गया मगरमच्छ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई जिले में एट थाना क्षेत्र के पिरौना गांव में शुक्रवार की रात में मगरमच्छ घरों पर रेंगते हुए दिखाई दिए। जब ग्रामीणों ने मगरमच्छ को देखा, तो मोहल्ले में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते लोगो की भीड़ जमा हो गई। तभी लोगों ने डायल 112 के साथ वन विभाग को सूचना दी।

विज्ञापन

बिना देर किए वन विभाग की टीम और डायल 112 मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने एक मगरमच्छ को रस्सियों की मदद से पकड़ लिया। वहीं, दो मगरमच्छ भागने में सफल हो गए। आपको बता दें कि पिरौना गांव के पास बड़ी माता मंदिर के पीछे एक बड़ा तालाब है।

विज्ञापन

वन विभाग के हवाले किया
इसमें कई मगरमच्छों के झुंड घात लगाए बैठे रहते हैं। शुक्रवार की रात में जब मगरमच्छ लोगों के घरों पर चढ़ गए, तब लोगों ने साहस दिखाते हुए एक मगरमच्छ को पकड़ लिया और वन विभाग के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि शासन-प्रशासन इस पर ध्यान दे और तालाब की साफ सफाई और खुदाई कराए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें