फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: आंधी-पानी ने मचाई भारी तबाही, सड़कों पर गिरे सैकड़ों पेड़, बिजली व्यवस्था ध्वस्त, बहाली में जुटी टीमें

Fri, 29 May 2026 08:44 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: उरई में गुरुवार देर रात आए भीषण आंधी-तूफान से भारी तबाही हुई है। पेड़ और बिजली के पोल गिरने से यातायात प्रभावित हुआ और सात घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बंद रही। प्रशासन बहाली में जुटा है और फसलों के नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
आंधी-पानी ने मचाई तबाही, सड़कों पर गिरे पेड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई जिले में बृहस्पतिवार देर रात आई तेज आंधी और बारिश ने जिलेभर में भारी तबाही मचाई। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सैकड़ों पेड़ धराशायी हो गए, जिससे कई मार्ग अवरुद्ध हो गए और यातायात प्रभावित रहा। तेज हवाओं के कारण कई जगह बिजली के पोल और तार भी क्षतिग्रस्त हो गए।

विज्ञापन

आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि लोगों के घरों की छतों पर रखे सामान उड़ गए।  कई इलाकों में टीनशेड और होर्डिंग भी गिर पड़े। शहर समेत पूरे जिले में बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सात घंटे से बिजली नहीं आई है। बारिश के चलते कई निचले इलाकों और खेतों में पानी भर गया।

Trending Videos
विज्ञापन

विभाग की टीमें रातभर बहाली कार्य में जुटी रहीं
ग्रामीण क्षेत्रों में मूंग समेत अन्य फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है। वहीं पेड़ गिरने से कई गांवों के संपर्क मार्ग बाधित हो गए। सूचना मिलने पर बिजली विभाग और प्रशासन की टीमें रातभर बहाली कार्य में जुटी रहीं। अधिकारियों का कहना है कि क्षतिग्रस्त लाइनों और पोलों को ठीक करने का काम तेजी से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें