फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: एसपी ने सौंपे 201 खोए मोबाइल…कीमत 40 लाख, मालिकों के चेहरे पर लौटी खुशी, पुलिस ने ट्रैकिंग से खोजे

Sun, 10 Aug 2025 04:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: जिले में साइबर क्राइम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 201 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी कीमत 40 लाख रुपये है। एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने ये फोन उनके मालिकों को सौंपे, जिससे उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन
बरामद मोबाइल मालिक को सौंपते अधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए खोए और चोरी हुए 201 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की कुल कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई गई है। रविवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने ये फोन उनके असली स्वामियों को सौंप दिए, जिससे उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।

विज्ञापन

एसपी ने बताया कि साइबर क्राइम थाना पुलिस को पिछले कुछ समय से फोन गुम होने की कई शिकायतें मिली थीं। इसके बाद टीम ने मोबाइलों की ट्रैकिंग शुरू की और ये सभी 201 फोन बरामद कर लिए। इस अवसर पर एएसपी)प्रदीप कुमार वर्मा भी मौजूद रहे। यह कार्रवाई दिखाती है कि पुलिस पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए कितनी गंभीरता से काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें