फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: शादी में नहीं बुलाया तो चाचा का 'वेल्डिंग' वाला बदला, दूल्हे के घर का दरवाजा किया सील, ऐसे हुआ गृहप्रवेश

Thu, 30 Apr 2026 01:19 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: जालौन में शादी का कार्ड न मिलने से नाराज चाचा ने दूल्हे के घर के दरवाजे को वेल्डिंग कराकर सील कर दिया। घटना तब हुई जब दूल्हा बरात लेकर गया था। दुल्हन संग लौटने पर दरवाजा बंद मिलने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
वेल्डिंग से सील किया दरवाजा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई में जालौन कोतवाली क्षेत्र में अपनी ही शादी में चाचा को आमंत्रित न करना एक दूल्हे को महंगा पड़ गया। नाराज चाचा ने गुस्से में आकर दूल्हे के घर के मुख्य दरवाजे को वेल्डिंग कराकर सील करवा दिया और उस पर ताला भी जड़ दिया।

विज्ञापन

बताया गया कि दूल्हा बरात लेकर शादी करने गया हुआ था। इसी दौरान चाचा ने मौके का फायदा उठाकर यह कदम उठा लिया। जब दूल्हा दुल्हन को लेकर वापस अपने घर पहुंचा, तो मुख्य दरवाजा बंद और वेल्डिंग से सील मिला। इसे देखकर सभी हैरान रह गए।

विज्ञापन

http://



पुलिस ने करवाया गृहप्रवेश

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए दरवाजे की वेल्डिंग तुड़वाई। इसके बाद ही दुल्हन का गृह प्रवेश संभव हो सका। यह मामला जालौन कोतवाली क्षेत्र के नगर क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें