पंजीकरण और अन्य दस्तावेज मांगे गए थे
रिंकू सिंह राही ने अपने लिखित जवाब में दावा किया है कि निरीक्षण के दौरान कोल्ड स्टोरेज के पंजीकरण और अन्य दस्तावेज मांगे गए थे, लेकिन उन्हें उपलब्ध कराने में देरी की गई। रिंकू सिंह राही ने आरोप लगाया कि निरीक्षण के दौरान उन्हें कार्यालय के भीतर बुलाया गया।
अनुचित और नियमों के विपरीत बातें कही
वहां कुछ ऐसी बातें कही गईं, जो अनुचित और नियमों के विपरीत थीं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें धमकी और प्रलोभन जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। उनका दावा है कि यदि इन घटनाओं को सार्वजनिक किया गया तो ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराना आवश्यक हो सकता है।
मोबाइल से रिकॉर्डिंग शुरू कर दी थी
पूर्व उप जिलाधिकारी ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें लगातार विवाद की ओर उकसाने का प्रयास किया गया। स्थिति को देखते हुए उन्होंने स्वयं मोबाइल से रिकॉर्डिंग शुरू कर दी थी। उन्हें किसी अप्रिय घटना की आशंका महसूस हुई, जिसके चलते उन्होंने निरीक्षण प्रक्रिया को सीमित रखते हुए वहां से हटने का निर्णय लिया।
एक पुरानी घटना का भी उल्लेख किया
रिंकू सिंह राही ने अपने जवाब में वर्ष 2018 की एक पुरानी घटना का भी उल्लेख किया है। इसमें उन्होंने दावा किया कि विद्युत चोरी के मामले में कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विवाद हुआ था। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। इस मामले में रिंकू सिंह का कहना है कि उन्होंने अपना जवाब सौंप दिया है।