फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: मानक विहीन पुल का विरोध करना लोगों को पड़ा भारी, ठेकेदार ने की जमकर मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 29 Jul 2025 04:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: मानक विहीन पुल का निर्माण होने से नाराज लोगों ने ठेकेदार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। लोगों ने एसडीएम को जानकारी दी और जांच करने के लिए कहा।
विज्ञापन
कार्यालय के बाहर एकत्रित भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई में मानक विहीन पुल का विरोध करना नगर के लोगों को भारी पड़ गया। ठेकेदार ने विरोध कर रहे लोगों के साथ जमकर मारपीट की, जिससे दो लोग घायल हो गए। लोगों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के कोच रोड स्थित सुहाग महल पुल पर काम चल रहा है। मानक विहीन पुल का निर्माण होने से नाराज मोहल्लेवासियों ने ठेकेदार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।

विज्ञापन

चार दिन से धरना दे रहे लोग मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट से मिले और पूरे मामले की जानकारी दी। इस पर उन्होंने एसडीएम को पूरे मामले की जांच करने को कहा। जैसे ही एसडीएम पुल के पास पहुंचे और जांच करने लगे। तभी ठेकेदार अपने साथियों के साथ पहुंचा और विरोध कर रहे लोगों के साथ मारपीट करने लगा। ठेकेदार ने लोगों से अभद्रता करते हुए गाली गलौज की। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। लोगों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दिए। सीओ अर्चना सिंह का कहना है कि तहरीर आ गई है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें