स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश देती डीएम।
- फोटो : ORAI
जालौन। डीएम ने स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
डीएम प्रियंका निरंजन ने सोमवार को पंचायत चुनाव को लेकर स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही विद्यालय का भी निरीक्षण किया। स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाओं को लेकर बीडीओ महिमा विद्यार्थी से पूछताछ भी की। निर्देश दिए कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में किसी भी प्रकार से समझौता न किया जाए। यदि कोई गड़बड़ी नजर आती है तो तुरंत उसे सही कराएं। उन्होंने पोलिंग पार्टियों के रुकने के लिए बनाए गए रूम का भी निरीक्षण किया। बीडीओ को निर्देश दिए कि बिजली पानी की व्यवस्था बनाकर रखें ताकि पोलिंग पार्टियों को परेशानी न हो। आकस्मिक रूप से बिजली की आपूर्ति के लिए जेनरेटर की भी व्यवस्था करें।