फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai Murder: बेटे ने पिता को उतारा था मौत के घाट, जमीन में हिस्सा न देने से था नाराज, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 01 May 2024 12:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: जमीन में हिस्सा न मिलने पर बेटे ने पिता की नृशंस हत्या कर दी थी। पुलिस ने 15 घंटे में ही मामले का खुलासा करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी रामआसरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई में पिता के जमीन में हिस्सा न देने से नाराज होकर पुत्र ने लोहे की रॉड से हमलाकर उसकी हत्या कर दी थी। कोतवाली पुलिस ने 15 घंटे के अंदर आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के अजनारी गांव निवासी परशुराम कुशवाहा (70) रविवार की रात अपने खेत में बने घर के बरामदे में सो रहे थे। तभी किसी ने उनकी धारदार हथियार से हमलाकर हत्याकर दी थी। हत्या की सूचना मिलते ही एएसपी, सीओ सहित फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची थी।
परिजनों से पूछताछ के बाद मृतक के बड़े पुत्र महेंद्र कुशवाहा की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। छानबीन में पुलिस को वृद्ध की हत्या के पीछे उसकी झांसी हाईवे की किनारे स्थित बेशकीमती जमीन का कारण आया।

विज्ञापन

आरोपी बोला- पिता ने जमीन देने से मना कर दिया
इस पर पुलिस ने उसके मझले पुत्र रामआसरे को हिरासत में ले लिया। जैसे ही पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी पुत्र की निशानदेही के पर पुलिस ने आलाकत्ल लोहे की रॉड भी बरामद कर ली। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पिता ने जमीन देने से मना कर दिया।

करोड़ों रुपये में बेची थी चार बीघा जमीन
गांव के ही किनारे से निकले हाईवे के पास उनकी अरबों रुपये की संपत्ति है। उसी में से उसने कुछ समय पहले चार बीघा जमीन करोड़ों रुपये में बेची थी। लेकिन उसने रामआसरे को कुछ नहीं दिया था। जब उसने अपना हिस्सा मांगा, तो पिता ने देने से मना कर दिया। इसी से वह नाराज चल रहा था।
विज्ञापन

पुलिस ने 15 घंटे में मामले का खुलासा किया
उसे जानकारी मिली थी कि पिता और जमीन को बेचने वाला है और उसे कुछ नहीं मिलेगा। इसी को लेकर उसने सोते समय लोहे की रॉड से हमलाकर उसकी हत्या कर दी थी। सीओ सिटी गिरजाशंकर त्रिपाठी का कहना है कि पुलिस ने 15 घंटे में मामले का खुलासा किया है। आरोपी के पास से लोहे की रॉड भी बरामद हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें