फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: मेडिकल कॉलेज प्रकरण गरमाया, व्यापारियों ने निकाला जुलूस, घंटाघर पर चक्काजाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Wed, 20 May 2026 01:43 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: उरई मेडिकल कॉलेज में भाजपा नेता के पुत्र और जूनियर डॉक्टरों के बीच मारपीट के विरोध में बुधवार को व्यापारियों ने बाजार बंद कर घंटाघर पर चक्काजाम किया। एएसपी डॉ. ईशान सोनी ने भारी पुलिस बल के साथ स्थिति को संभाला।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज प्रकरण, व्यापारियों का बंद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई मेडिकल कॉलेज में सोमवार रात भाजपा नेता के पुत्र और जूनियर डॉक्टरों के बीच हुए विवाद का मामला अब पूरी तरह तूल पकड़ चुका है। इलाज के दौरान शुरू हुई कहासुनी के बाद मारपीट की घटना सामने आने पर शहर का माहौल लगातार गर्म बना हुआ है। घटना के बाद से राजनीतिक और सामाजिक संगठनों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

विज्ञापन

इसी विरोध में बुधवार को व्यापारियों ने बाजार बंद का आह्वान किया। सुबह से ही कई बाजारों में दुकानें बंद रहीं और व्यापारियों ने शहर में जुलूस निकालकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

व्यापारियों और समर्थकों ने लगाया जाम
स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई जब व्यापारियों और समर्थकों ने शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। घंटाघर क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग जुट गए, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। हालात को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया।

विज्ञापन

http://



छात्रों के बिना अनुमति कैंपस से बाहर जाने पर रोक

हालांकि, देर तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। प्रशासन लगातार लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है। वहीं्र मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने एहतियातन छात्रों के बिना अनुमति कैंपस से बाहर जाने पर रोक लगा दी है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी मामले को लेकर सक्रिय हो गए हैं। सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रियाएं आने से माहौल और संवेदनशील होता जा रहा है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें