मामले में एक महिला सिपाही का नाम सामने आया
कुठौंद थाने का चार्ज संभालने के बाद भी वह हमेशा क्षेत्र में सक्रिय रहते थे। शुक्रवार शाम भी वह क्षेत्र भ्रमण से लौटे थे। इसके कुछ देर बाद ही थाना परिसर में गोली चलने की आवाज सुनकर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, जहां वह लहूलुहान अवस्था में पड़े मिले थे। मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। अब इस पूरे मामले में एक महिला सिपाही का नाम सामने आ रहा है।
http://
परिजन तहरीर देते हैं, तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी
बताया जा रहा है की घटना के समय वह महिला सिपाही इंस्पेक्टर के पास मौजूद थी और घटना होने के बाद उसने थाने में इसकी जानकारी दी और मौके से भाग गई। सूत्रों की मानें, तो पुलिस ने उक्त महिला सिपाही को हिरासत में ले लिया है, लेकिन अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। एसपी डॉक्टर दुर्गेश कुमार का कहना है कि अगर परिजन तहरीर देते हैं, तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।