http://
मुठभेड़ में पैर में लगी गोली
पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान चुर्खी निवासी छोटेलाल उर्फ लादेन के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक चोरी की बजाज प्लेटिना बाइक, तमंचा, दो कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद हुए।
विभिन्न धाराओं में करीब 19 मुकदमे दर्ज हैं
सूचना मिलने पर एएसपी डॉ. ईशान सोनी मौके पर पहुंचे और बताया कि आरोपी से बरामद बाइक हाल ही में चोरी की गई थी। आरोपी पर पहले से ही हत्या के प्रयास, चोरी, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में करीब 19 मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की निगरानी में था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।