फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरई में हाफ एनकाउंटर: पुलिस की गोली से लंगड़े हुए तीन अंतरराज्यीय चोर, झाड़ियों में चल रही थी चोरी की प्लानिंग

Fri, 17 Apr 2026 08:58 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: उरई में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मध्य प्रदेश के तीन अंतरराज्यीय चोरों के पैर में गोली लगी, जिनके कब्जे से आजमगढ़ से चोरी रिवॉल्वर और नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई के कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में तीन अंतरराज्यीय शातिर चोरों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में तीनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। उनके कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस, नकदी और चोरी के उपकरण बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन

एसपी विनय कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन शातिर चोर मेडिकल कॉलेज परिसर के पास झाड़ियों में बैठकर चोरी की योजना बना रहे हैं। सूचना पर कोतवाली उरई पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

जान से मारने की नीयत से फायरिंग
घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी और नियंत्रित फायरिंग की, जिसमें तीनों आरोपी घायल हो गए। घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विभिन्न जनपदों में घटनाओं को अंजाम देना स्वीकारा
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मध्य प्रदेश के जिला धार थाना टांडा क्षेत्र के ग्राम चामझर निवासी भारत भील, जिला अलीराजपुर थाना बोरी क्षेत्र के ग्राम किवाल बड़ी निवासी अनिल भील व जिला धार थाना टांडा क्षेत्र के ग्राम काकडवा निवासी दिनेश भील के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने गुजरात, राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है।
विज्ञापन

http://



आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे 315 बोर व पांच कारतूस, एक रिवॉल्वर 32 बोर व 20 कारतूस, 60 हजार रुपये नकद तथा चोरी के उपकरण पेचकस, प्लायर, छैनी, कटर, रिंच आदि बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद रिवॉल्वर को उन्होंने आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज परिसर से चोरी किया था। एसपी का कहना है कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें