फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरई: मेमू ट्रेन में महिला दरोगा से छेड़छाड़, सीट को लेकर हुआ था विवाद, आधे घंटे खड़ी रही गाड़ी, जांच शुरू

Sat, 17 Oct 2026 02:59 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: झांसी से कानपुर जा रही 64607 मेमू पैसेंजर ट्रेन में आगरा में तैनात एक महिला सब इंस्पेक्टर के साथ छेड़छाड़ की सूचना से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। एरच रोड रेलवे स्टेशन के पास सीट को लेकर हुए विवाद के बाद छेड़छाड़ की बात सामने आई, जिसके चलते ट्रेन करीब आधे घंटे तक खड़ी रही।
विज्ञापन
मेमू पसेंजर ट्रेन (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई जिले में झांसी से कानपुर जा रही 64607 मेमू पैसेंजर ट्रेन में महिला दरोगा से छेड़छाड़ की सूचना से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना एरच रोड रेलवे स्टेशन की बताई जा रही है। सूचना के बाद ट्रेन करीब आधे घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही। हालांकि, उरई स्टेशन पर पहुंची जीआरपी को महिला दरोगा नहीं मिली। फिलहाल मामले में कोई लिखित शिकायत सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

बताया गया कि आगरा में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर झांसी से कानपुर की ओर यात्रा कर रही थीं। इसी दौरान ट्रेन में सीट को लेकर कुछ यात्रियों से उनका विवाद हो गया। इसके बाद महिला दरोगा से छेड़छाड़ की सूचना रेलवे कंट्रोल को दी गई। सूचना मिलने पर उरई स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम मेमू ट्रेन में पहुंची, लेकिन वहां महिला सब इंस्पेक्टर नहीं मिलीं।

Trending Videos
विज्ञापन

घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है
जीआरपी थाना अध्यक्ष हेमंत सोलंकी ने बताया कि महिला सब इंस्पेक्टर के साथ यात्रियों द्वारा छेड़छाड़ किए जाने की सूचना मिली थी। हालांकि, इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है और उरई स्टेशन पर जांच के दौरान महिला दरोगा ट्रेन में मौजूद नहीं थीं। उधर, एरच रोड स्टेशन पर आरपीएफ के महिला दरोगा को रोके जाने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि, घटना की वास्तविक स्थिति और विवाद में शामिल लोगों की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें