Orai News: डकोर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुहाना में इंस्टाग्राम चलाने पर पिता द्वारा डांटे जाने से क्षुब्ध छात्रा ने चूहा मारने की दवा खा ली। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उरई जिले में डकोर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुहाना में पिता की डांट से क्षुब्ध होकर 16 वर्षीय किशोरी ने चूहा मारने की दवा खा ली। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। किशोरी कक्षा 10 की छात्रा थी। गांव निवासी विष्णु कुमार राजपूत खेती करके दो बेटों और बड़ी बेटी करिश्मा का पालन-पोषण करते थे। उनकी पत्नी अनुसुइया की कोरोना काल में मौत हो चुकी है। सोमवार शाम करिश्मा घर पर इंस्टाग्राम चला रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान पिता ने उसे देख लिया और डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर करिश्मा ने घर में रखी चूहा मारने की दवा खा ली। हालत बिगड़ने पर उसने शोर मचाकर पिता को इसकी जानकारी दी। इस पर विष्णु कुमार उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान मंगलवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर डकोर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने उपनिरीक्षक को मौके पर भेजा। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।