Orai News: रामपुरा थाने में भाजपा नेता से कहासुनी और कमरे में बंद कर कथित रूप से नागिन डांस कराने के आरोपों में घिरे थाना प्रभारी निरीक्षक शिव प्रकाश सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। अब केपी सरोज को रामपुरा थाने की कमान सौंपी गई है।
उरई जिले में भाजपा नेता से विवाद और थाने में कथित तौर पर नागिन डांस कराने के आरोपों से घिरे रामपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक शिव प्रकाश सिंह को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। उनके स्थान पर केपी सरोज को रामपुरा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया गया कि भाजपा नेता अपने परिचित की शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे।
विज्ञापन
इस दौरान थाना प्रभारी से उनकी बहस हो गई थी। भाजपा नेता ने थाना प्रभारी पर कमरे में बंद कर धमकाने और नागिन डांस करने के लिए कहने का आरोप लगाया था। हालांकि, थाना प्रभारी ने आरोपों को निराधार बताया था। अब पुलिस विभाग ने शिव प्रकाश सिंह को पुलिस लाइन भेजते हुए केपी सरोज को रामपुरा का नया थाना प्रभारी बनाया है।