उरई जिले में एट के खरूसा गांव में गुरुवार की सुबह तालाब में पांच दिन से लापता युवक का शव मिलने से खलबली मच गई। मृतक की पहचान रामपुरा थाना क्षेत्र के टीहर गांव में मनोज बाल्मीकि (37) के रूप में हुई। वह 21 नवंबर की रात शादी समारोह में आया था और वहीं से गायब हो गया था। सूचना पर पहुंची एट कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत संदिग्ध बताई जा रही है। गुमशुदगी की रिपोर्ट 23 नवंबर को दर्ज हुई थी। पुलिस जांच में जुटी है।