फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: रोडवेज बस स्टेशन पर एआरएम का 'गुंडा राज'; परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों को दी गालियां, विभाग पर उठे सवाल

Tue, 09 Jun 2026 02:20 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: उरई रोडवेज बस स्टेशन पर एआरएम द्वारा पुलिस भर्ती परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों के साथ गाली-गलौज का वीडियो वायरल हुआ है। टिकट को लेकर हुए विवाद के दौरान अधिकारी के इस अभद्र व्यवहार की हर ओर निंदा हो रही है।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई रोडवेज बस स्टेशन पर यूपी रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एआरएम पुलिस भर्ती परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों के साथ सार्वजनिक रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि बस टिकट को लेकर परीक्षार्थियों और एआरएम के बीच कहासुनी हो गई थी।

विज्ञापन



http://
विज्ञापन



इसी दौरान एआरएम का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने अभ्यर्थियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद रोडवेज विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। मामला उरई रोडवेज बस स्टेशन का बताया जा रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें