महिला को करीब आठ टांके आए
आरोप है कि बर्तन छोटा होने पर सावित्री देवी ने दूसरे बर्तन में और खिचड़ी देने को कहा तो कर्मचारी से उनका विवाद हो गया। इसी दौरान कर्मचारी ने तैश में आकर सिर में चमचा मार दिया। इससे महिला लहुलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। घटना से मेडिकल कॉलेज में खलबली मच गई। मौजूद लोगों ने महिला को इमरजेंसी में भर्ती कराया। यहां उसे करीब आठ टांके आए हैं। घटना की जानकारी करन सिंह ने पुलिस को दी।
फर्म को चेतावनी पत्र जारी किया
पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी कर्मचारी मौके से भाग गया है। सीओ अर्चना सिंह का कहना है कि 112 पर सूचना दी गई थी। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है, तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं मेडिकल कालेज के प्राचार्य अरविंद त्रिवेदी ने कहा कि जायसवाल फर्म का खाना सप्लाई का ठेका है। महिला के साथ कर्मचारी द्वारा मारपीट के मामले में कर्मचारी को निकाल दिया गया है और फर्म को चेतावनी पत्र जारी किया है।