पुलिस की भूमिका भी जांच के दायरे में
पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या के लिए 10 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। कानपुर निवासी मोनू यादव ने हत्या की सुपारी ली थी, जबकि इंद्रजीत यादव ने इसके लिए 10 लाख रुपये दिए थे। पुलिस ने पहले अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब इस मामले में इंद्रजीत यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिवक्ता की पहले की शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने को लेकर पुलिस की भूमिका जांच के दायरे में है।