फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरई हादसा: स्कूली बस की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, परिजनों में कोहराम

Sun, 11 Oct 2026 12:13 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: रामपुरा थाना क्षेत्र के कदमपुरा गांव के पास तेज रफ्तार स्कूली बस और इलेक्ट्रिक स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत हो गई। इस हादसे से चार बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है और नवंबर में होने वाली बड़ी बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं।
विज्ञापन
थाने में लगी परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई जिले में रामपुरा थाना क्षेत्र के कदमपुरा गांव के पास शनिवार शाम करीब पांच बजे स्कूली बस और इलेक्ट्रिक स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार आशीष उर्फ राजा (38) निवासी बगियापुरा, जिला भिंड की मौत हो गई। वह बहन के निधन के बाद शांति पाठ में शामिल होने अपने भांजे के यहां कूसेपुरा आया था और घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गया।

विज्ञापन

आशीष परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत से पत्नी, तीन बेटियों और एक बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल आशीष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशीष की बड़ी बेटी रुचि (19) की नवंबर में शादी होनी तय थी।

Trending Videos
विज्ञापन

http://



परिवार में मचा कोहराम

परिवार में विवाह की तैयारियों के बीच हुए इस हादसे से खुशियां मातम में बदल गईं। पत्नी सुमन देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, बुजुर्ग पिता सुखवासी ने भी अपने बुढ़ापे का सहारा खो दिया। आशीष के छोटे भाई गुड्डू की भी दो वर्ष पहले मौत हो चुकी थी। परिवार में अब तीन बेटियां रुचि, पलक (15), नव्या (13) और बेटा हिमांशु (10) हैं। हादसे से पूरे परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें