फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai Accident: कानपुर-झांसी हाईवे पर हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, दो की मौत और तीन घायल, अस्पताल में भर्ती

Wed, 17 Jun 2026 02:35 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: कानपुर-झांसी हाईवे पर अजनारी फ्लाईओवर के पास कार के डिवाइडर से टकराने से दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Orai Road Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई जिले में कानपुर-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर अजनारी फ्लाईओवर के पास मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 17 जून 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे झांसी की ओर से आ रही कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दादरा एवं नगर हवेली (गुजरात) निवासी अखिलेश विश्वकर्मा (45) और ब्रजराज यादव (48) की मौके पर ही मौत हो गई।

http://



घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा

दोनों मूल रूप से आजमगढ़ जनपद के निवासी बताए गए हैं। वहीं, अभय, अनुराग और जीरा पत्नी अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गया। घायलों को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी नगर राजीव कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के कारण हादसा हुआ प्रतीत होता है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें